• Thu. Oct 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज सदर ब्लॉक में एमएलसी चुनाव की तैयारियां पूरी, बीडीओ ने दी जानकारी

ByTen News One Desk

Oct 22, 2026
5 Views

कन्नौज सदर ब्लॉक में एमएलसी चुनाव की तैयारियां पूरी, बीडीओ ने दी जानकारी


टेन न्यूज़ !! २२ अक्टूबर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। जनपद कन्नौज के विकासखंड सदर में एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र यादव ने बताया कि विकासखंड स्तर पर चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी के निर्देशन में प्राप्त दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए बूथ संख्या 239 और 240 निर्धारित किए गए हैं।

खंड विकास अधिकारी ने कहा कि प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप मतदान संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!