कन्नौज में खोजीपुर मामले को लेकर भीम आर्मी का अनिश्चितकालीन धरना

टेन न्यूज़ !! २२ अक्टूबर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो
कन्नौज, उत्तर प्रदेश। खोजीपुर में पुलिया बंद किए जाने और भूलभूलियापुर में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा वापस लाए जाने की मांग को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को जिला अधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया।
संगठन के जिला अध्यक्ष सूरज कुमार कर्ण के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे हैं। संगठन का आरोप है कि खोजीपुर में कथित तौर पर दबंगों द्वारा पुलिया बंद किए जाने के मामले में पहले भी धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन के माध्यम से शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
भीम आर्मी ने मांग की है कि खोजीपुर में बंद पुलिया को तत्काल खुलवाया जाए और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही भूलभूलियापुर में बाबा साहब की प्रतिमा को थाने से वापस लाकर स्थापित कराने का मुद्दा भी उठाया गया है।
संगठन ने स्पष्ट किया है कि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इन मांगों पर क्या कदम उठाता है।
टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट। नमस्कार।