• Sat. Oct 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, घर में फंदे पर मिला शव

ByTen News One Desk

Oct 23, 2026
14 Views

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, घर में फंदे पर मिला शव


पति दिल्ली में मजदूरी करने गया था, दो बच्चों के साथ गांव में अकेली रहती थी महिला


टेन न्यूज़ !! २३ अक्टूबर २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र के गदनपुर गांव में बृहस्पतिवार को 29 वर्षीय विवाहिता का शव घर के अंदर छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार, गदनपुर निवासी पंकज की पत्नी सुमन अपने दो बच्चों के साथ गांव में रहती थी। पंकज करीब 10 दिन पहले मजदूरी करने के लिए दिल्ली गया था। घर पर सुमन के साथ उसका सात वर्षीय बेटा कार्तिक और पांच वर्षीय बेटी प्रिया थे।

बृहस्पतिवार सुबह सुमन का शव घर के अंदर छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में फफूंद थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!