• Sat. Oct 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

दुल्हन शर्मिला की अर्जी मंजूर, ससुराल तक सड़क बनाने के लिए CM धामी ने दिए आदेश

ByTen News One Desk

Oct 24, 2026
5 Views

दुल्हन शर्मिला की अर्जी मंजूर, ससुराल तक सड़क बनाने के लिए CM धामी ने दिए आदेश


18 किलोमीटर दुर्गम रास्ते पर पैदल चलकर पहुंची थी दुल्हन, उदांवा गांव के ग्रामीणों में जगी उम्मीद


टेन न्यूज़ !! २४ अक्टूबर २०२६ !! अंश कुमार गुप्ता ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र के उदांवा गांव तक सड़क पहुंचाने की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है। बुल्हाड़ गांव से बरात के साथ करीब 18 किलोमीटर दुर्गम रास्ते पर पैदल चलकर ससुराल पहुंची दुल्हन शर्मिला की परेशानी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को सड़क निर्माण के संबंध में आवश्यक आदेश जारी किए हैं।

जानकारी के अनुसार, चकराता तहसील के बुल्हाड़ गांव की शर्मिला का विवाह उदांवा गांव निवासी अनिल के साथ हुआ। सड़क सुविधा नहीं होने के कारण दुल्हन को बरात के साथ दुर्गम पहाड़ी रास्ते पर करीब 18 किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ा। इस घटना ने क्षेत्र में सड़क संपर्क की समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया।

उदांवा गांव तक सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से मरीजों, बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों के लिए गांव तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण बना रहता है।

दुल्हन शर्मिला के इस कठिन सफर की चर्चा सामने आने के बाद सड़क निर्माण की मांग मुख्यमंत्री तक पहुंची। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों में गांव तक सड़क पहुंचने की उम्मीद जगी है। हालांकि, सड़क निर्माण कार्य कब शुरू होगा और इसे कब तक पूरा किया जाएगा, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!