• Sat. Oct 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

औरैया में चोरों के हौसले बुलंद, सूने घर से लाखों की चोरी

ByTen News One Desk

Oct 24, 2026
2 Views

औरैया में चोरों के हौसले बुलंद, सूने घर से लाखों की चोरी


सेंगनपुर में मुख्य गेट का ताला तोड़कर घुसे चोर, नकदी-जेवरात लेकर फरार; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य


टेन न्यूज़ !! २४ अक्टूबर २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। जनपद में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। चोरों के बढ़ते हौसलों के बीच पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। ताजा मामला अयाना थाना क्षेत्र के सेंगनपुर का है, जहां गुरुवार रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात समेत लाखों रुपये का माल पार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, सेंगनपुर निवासी इसरार खां पुत्र अनवार खां ने हाल ही में अकबरपुर गांव के बाहर सड़क किनारे नया मकान बनवाया है। परिवार नए मकान में रहने लगा है। गुरुवार शाम परिवार अपने पुराने मकान पर गया था और रात होने के कारण वहीं रुक गया। शुक्रवार सुबह जब परिजन अकबरपुर स्थित नए मकान पर पहुंचे, तो चोरी की घटना का पता चला।

अज्ञात चोरों ने मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखी सेफ से जेवरात व नकदी चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलने पर अयाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित परिवार से तहरीर भी प्राप्त की। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच क्षेत्रीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!