• Sun. Oct 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

समाजसेवा और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल, खिरनी बाग मैदान में 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न, आठ निकाह भी हुए

ByTen News One Desk

Oct 25, 2026
7 Views

समाजसेवा और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल, खिरनी बाग मैदान में 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न, आठ निकाह भी हुए


टेन न्यूज़।। 25 अक्टूबर 2026 ।। अमुक सक्सेना, तिलहर

शाहजहांपुर। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश करते हुए रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को ऐतिहासिक खिरनी बाग मैदान में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य प्रस्तावक विनय अग्रवाल की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में 101 कन्याओं का विवाह धूमधाम से संपन्न कराया गया। समारोह में आठ निकाह भी हुए, जिसने सामाजिक सौहार्द और सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया।

आयोजन में वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराए गए। वहीं, मुस्लिम जोड़ों के निकाह भी पूरे विधि-विधान के साथ कराए गए। विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों के इस संगम ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता की अनूठी तस्वीर प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में पहुंचे गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और परिजनों ने नवदंपतियों को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। विनय अग्रवाल और आयोजन समिति की ओर से नवदंपतियों को गृहस्थी की शुरुआत के लिए आवश्यक घरेलू सामान, वस्त्र और उपहार भी भेंट किए गए।

आयोजन से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अपनी बेटियों के विवाह की चिंता से राहत मिली। इस पहल की लोगों ने सराहना की। समारोह ने संदेश दिया कि समाज के सक्षम लोग आगे आकर जरूरतमंद परिवारों की सहायता करें, तो बेटियों के विवाह को सम्मानपूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!