• Mon. Oct 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सियाट ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भव्य विजय जुलूस

ByTen News One Desk

Oct 26, 2026
2 Views

सियाट ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भव्य विजय जुलूस


टेन न्यूज ।। 26 अक्टूबर 2026 ।। कालू भाई खजवानिया ब्यूरो

पाली/सियाट, राजस्थान। राजस्थान में पंचायत चुनावों के परिणाम घोषित होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में जीत का जश्न देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में पाली जिले की सियाट ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की जीत पर ग्रामीणों और समर्थकों ने भव्य विजय जुलूस निकाला। गांव में उत्साह और खुशी का माहौल रहा।

सियाट ग्राम पंचायत में सरपंच पद पर सरोज/घेवर चंद सरगरा ने 62 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं, उपसरपंच पद पर भरत टांक ने 5 वोटों से विजय हासिल की। इसके अलावा वार्ड पंच पद पर पीराराम देवासी और संजू कंवर ने भी रिकॉर्ड जीत दर्ज कर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ा दी।

चुनाव में जीत हासिल करने के बाद नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के समर्थकों ने जश्न मनाया और विजय जुलूस निकाला। ग्रामीणों ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए गांव के विकास और जनसमस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई।

रिपोर्ट: कालू भाई खजवाणिया

ब्यूरो चीफ, पाली | TEN NEWS चैनल

लोकेशन: सियाट, सोजत, पाली (राजस्थान)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!