तिलहर में 49वें श्रीरामलीला मेले का शुभारंभ,श्री गणेश पूजन और यज्ञ के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन

1 नवंबर को नगर में निकलेगी भव्य श्रीराम बारात
टेन न्यूज़ !! ३० अक्टूबर २०२६ !! अमुक सक्सेना
तिलहर, शाहजहांपुर। श्री जनता रामलीला कमेटी पोटरगंज, कस्बा तिलहर की ओर से आयोजित 49वें श्रीरामलीला मेले का शुभारंभ धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। मेले के प्रथम दिन आचार्य नवनीत मिश्रा ने विधि-विधान से भगवान श्रीगणेश का पूजन-अर्चन कराया। इसके उपरांत यज्ञ संपन्न हुआ। धार्मिक आयोजन में नगर के श्रीराम भक्तों ने सहभागिता कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में रमेश चंद्र गुप्ता, देवेंद्र कुमार गुप्ता, हरिमोहन गुप्ता, हरीश चंद्र गुप्ता, पंकज गुप्ता, संजय गुप्ता, सभासद सुशील कुमार सिंह, अरविंद कुमार गुप्ता, पप्पू शर्मा, नीलेश चंद्र, नीरज गुप्ता, मुदित गुप्ता, कमलेश कुमार गुप्ता, विकास गुप्ता, सुमित गुप्ता, सौरभ गुप्ता, राकेश कुमार, कुलदीप गुप्ता, शोभित गुप्ता, अनुज मिश्रा, विष्णु राठौर, उमेश कुमार गुप्ता, विजय गुप्ता और ऋषभ गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पत्रकार इंद्रभान सिंह, बीनू, राजाराम गुप्ता, मनोज प्रबल, नवनीत शर्मा और अमुक सक्सेना सहित अन्य पत्रकार भी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी तिलहर और प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।
1 नवंबर को निकलेगी भव्य श्रीराम बारात
रामलीला कमेटी के संरक्षक एवं एडवोकेट देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि परंपरा के अनुसार रविवार, 1 नवंबर 2026 को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य एवं दिव्य बारात नगर में निकाली जाएगी। उन्होंने नगरवासियों और श्रद्धालुओं से श्रीराम बारात में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की।
श्रीरामलीला मेले को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।