• Fri. Oct 30th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

BIG NEWS : करवाचौथ पर मंदिर में दूसरे युवक संग शादी करती पति ने पकड़ी पत्नी, पति ने सिखाया बड़ा सबक 

ByTen News One Desk

Oct 30, 2026
7 Views

BIG NEWS : करवाचौथ पर मंदिर में दूसरे युवक संग शादी करती पति ने पकड़ी पत्नी, पति ने सिखाया बड़ा सबक


ओसीएफ मंदिर में विवाह की रस्में निभाते देख पति ने किया हंगामा, पुलिस ने महिला और युवक को हिरासत में लिया


टेन न्यूज़ !! ३० अक्टूबर २०२६ !! @ अमुक सक्सेना

शाहजहांपुर। करवाचौथ के दिन मायके जाने की बात कहकर घर से निकली एक महिला को उसके पति ने ओसीएफ स्टेट स्थित मंदिर में दूसरे युवक के साथ विवाह की रस्में निभाते हुए पकड़ लिया। पति के अचानक मौके पर पहुंचने से मंदिर परिसर में हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बरनई निवासी महिला ने करवाचौथ का व्रत रखने के लिए मायके जाने की बात कही और घर से निकल गई। पत्नी की गतिविधियों पर संदेह होने पर पति भी उसके पीछे पहुंच गया। बताया जा रहा है कि जब पति ओसीएफ स्टेट स्थित मंदिर पहुंचा, तो वहां उसकी पत्नी एक युवक के साथ विवाह की रस्में निभाती दिखाई दी।

यह देखकर पति हैरान रह गया। पति के अनुसार, उनका दस वर्षीय बेटा भी है। पति के मौके पर पहुंचने के बाद मंदिर परिसर में विवाद शुरू हो गया और हंगामे की स्थिति बन गई।

घटना की सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस महिला और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां दोनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल, मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!