• Fri. Oct 30th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कबाड़ की दुकान में ग्राइंडर से काटे जा रहे थे बाइक के पुर्जे, युवक गिरफ्तार

ByTen News one Desk

Oct 30, 2026
4 Views

कबाड़ की दुकान में ग्राइंडर से काटे जा रहे थे बाइक के पुर्जे, युवक गिरफ्तार


टेन न्यूज़ ।। 30 अक्टूबर 2026 ।। मुनीश चन्द्र शर्मा, संवाददाता, फतेहगंज पूर्वी/बरेली

फतेहगंज पूर्वी में पेट्रोल पंप के सामने पुलिस ने की कार्रवाई, इंजन, पहिए, शॉकर समेत मोटरसाइकिल के कई पुर्जे बरामद

फतेहगंज पूर्वी। कस्बे में मोटरसाइकिल के पुर्जे काटने के उपकरण और बाइक के सामान के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल का इंजन, दो पहिए, चार शॉकर, बैटरी, चेन और अन्य पुर्जों के साथ ग्राइंडर बरामद किया है। आरोपी कबाड़ की दुकान पर ग्राइंडर से मोटरसाइकिल के पुर्जे अलग कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार 30 अक्टूबर को थाना फतेहगंज पूर्वी की टीम कस्बे में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पेट्रोल पंप के सामने स्थित मोटरसाइकिल की दुकान पर एक युवक बाइक के पुर्जे काट रहा है। सूचना पर उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पुलिस ने मोहल्ला सराय खाम निवासी करीब 35 वर्षीय शकील पुत्र इस्माइल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल का इंजन, दो पहिए, आगे और पीछे के चार शॉकर, चेन, बैटरी, गद्दी, हैंडल, दो ड्रम प्लेट, मडगार्ड और अन्य पुर्जे बरामद किए। इसके अलावा पुर्जों को काटने में इस्तेमाल किया जा रहा एक ग्राइंडर भी मिला।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि पहले वह टीवीएस एजेंसी चलाता था, लेकिन नुकसान होने के बाद कबाड़ का काम करने लगा। उसने कबाड़ में एक खराब मोटरसाइकिल खरीदी थी, जिसके पुर्जों को ग्राइंडर से अलग कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 374/2026 धारा 318(2) बीएनएस और 177 एमवी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, कांस्टेबल पंकज सागर, आसिफ, अनुराग और हिमांशु शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!