• Fri. Oct 30th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में करवा चौथ पर सुहागिनों ने की पति की दीर्घायु की कामना, इस तरह की अर्चना

11 Views

कन्नौज में करवा चौथ पर सुहागिनों ने की पति की दीर्घायु की कामना, इस तरह की अर्चना


टेन न्यूज ।। 30 अक्टूबर 2026 ।। प्रभाष चन्द्र ब्यूरो लोकेशन: कन्नौज, उत्तर प्रदेश

कन्नौज। करवा चौथ के पावन पर्व पर सुहागिन महिलाओं ने पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ व्रत रखा। प्रेम, विश्वास और पति-पत्नी के अटूट रिश्ते के प्रतीक इस पर्व पर महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पूजा की थाली सजाई और विधि-विधान से भगवान गणेश, माता पार्वती एवं भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।

पूजा की थाली में दीपक, रोली, अक्षत, मिठाई और करवा सजाकर महिलाओं ने करवा चौथ की कथा सुनी। इस दौरान उन्होंने अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की।

शाम ढलते ही महिलाओं को चंद्रमा के दर्शन का इंतजार रहा। चंद्रमा दिखाई देने पर महिलाओं ने अर्घ्य देकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा की और पति के हाथों से जल ग्रहण कर अपना व्रत खोला।

इस अवसर पर अवध बहादुर सिंह, मोहित कुमार सिंह, हर्षित, अभिषेक और प्रभाष चंद्र के परिवारों में भी करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। उनकी पत्नियों ने अपने पतियों की दीर्घायु और सुखी जीवन की कामना की। साथ ही परिवार की माताओं का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

करवा चौथ के इस पावन अवसर पर परिवारों में प्रेम, विश्वास और आपसी सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। महिलाओं ने माता करवा चौथ से सभी सुहागिनों के जीवन में सुख, शांति, खुशहाली और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

टेन न्यूज़ की ओर से सभी को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!