• Fri. Oct 30th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

करवा चौथ पर उजड़ा सुहाग, सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

ByTen News One Desk

Oct 30, 2026
7 Views

करवा चौथ पर उजड़ा सुहाग, सड़क हादसे में घायल युवक की मौत


पत्नी और दो मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, परिवार में मचा कोहराम


टेन न्यूज ।। 30 अक्टूबर 2026 ।। ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। करवा चौथ के त्योहार पर एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। पति की लंबी उम्र की कामना के बीच सड़क हादसे में घायल पति की मौत से पत्नी की दुनिया उजड़ गई। फफूंद थाना क्षेत्र के जैतपुर के डेरा बंजारन निवासी 40 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र यशपाल सिंह नायक ने बुधवार देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सुमन देवी, आठ वर्षीय बेटी अंशिका और पांच वर्षीय बेटे कान्हा का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार बुधवार शाम बाइक से दवा लेने बाजार जा रहे थे। इसी दौरान राधाकृष्ण इंटर कॉलेज के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल मुकेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर पहुंचाया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें चिचौली रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।

करवा चौथ के अवसर पर पति की मौत से पत्नी सुमन देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं, दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। इस दर्दनाक घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।

थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि अस्पताल से मेमो प्राप्त हुआ था। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!