• Sun. Nov 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

एसएसपी अजय गणपति सख्त, लापरवाह पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई

ByTen News One Desk

Nov 1, 2026
2 Views

एसएसपी अजय गणपति सख्त, लापरवाह पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई


टेन न्यूज़ !! ०१ नवम्बर २०२६ !! अंश कुमार गुप्ता, ब्यूरो

रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए एसएसपी अजय गणपति ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस कार्यालय में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में उन्होंने थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने तथा पुलिसिंग में जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गोष्ठी के दौरान लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित और वारंटियों की गिरफ्तारी, महिला सुरक्षा तथा नशे, अवैध खनन और सट्टेबाजी जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस कार्यप्रणाली में लापरवाही और जनता की शिकायतों के प्रति उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने कहा कि ईमानदारी और निष्ठा से कर्तव्यों का निर्वहन करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

उन्होंने बीट पुलिसिंग मजबूत करने, नियमित गश्त बढ़ाने और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही थानों में आने वाले पीड़ितों की शिकायतों को प्राथमिकता से सुनकर उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। एसएसपी ने नागरिकों की सुरक्षा को पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!