भाजपा अनुसूचित मोर्चा की नई कार्यकारिणी का स्वागत, 2027 में योगी सरकार बनाने का संकल्प

टेन न्यूज़ !! ०२ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र व्यूरो कन्नौज
कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में अनुसूचित मोर्चा की नवगठित जिला कार्यकारिणी के सम्मान में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का वरिष्ठ नेताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक एवं प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान और सम्मान के लिए कार्य कर रही है। अनुसूचित समाज की शिक्षा, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।![]()
पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए सक्रियता से जुटने का आह्वान किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष महिपाल कन्नौजिया ने की। उन्होंने सभी अतिथियों का आभार जताया।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री रामवीर कठेरिया, नयन दोहरे, विजय शंखवार, सुनील कन्नौजिया, अनिल दोहरे, अरुण कठेरिया, अजय भारती, राजेश दिवाकर, चंद्रभान दोहरे, वीरेंद्र कठेरिया, कमल, अंकित और मुन्ना वाल्मीकि सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।