• Tue. Nov 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

महोबा में 1250 किलो अवैध विस्फोटक बरामद, दो गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Nov 3, 2026
1 Views

महोबा में 1250 किलो अवैध विस्फोटक बरामद, दो गिरफ्तार


कबरई थाना क्षेत्र के धरौन रोड पर पकड़ी गई बारूद लदी वैन, मध्य प्रदेश से गंज पहाड़ ले जाई जा रही थी विस्फोटक सामग्री


टेन न्यूज़ !! ०३ नवम्बर २०२६ !! राहुल विश्वकर्मा व्यूरो महोवा  यूपी

महोबा। जिले के कबरई थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रवर्तन दल की संयुक्त कार्रवाई में एक वैन से करीब 1,250 किलोग्राम अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। वाहन में विस्फोटक सामग्री के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिले। मामले में चार व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, धरौन रोड पर एक वैन के माध्यम से अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री ले जाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद प्रवर्तन दल ने संबंधित वाहन की जांच की। तलाशी के दौरान वैन में करीब 1,250 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री मिली। सूचना पर सदर एसडीएम, सीओ सिटी और कबरई थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए लोगों ने बताया कि विस्फोटक सामग्री मध्य प्रदेश से महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंज पहाड़ ले जाई जा रही थी। हालांकि, इस संबंध में जांच जारी है।

पुलिस ने विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित तरीके से मैगजीन में रखवा दिया है। मामले में चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!