• Wed. Nov 4th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस रिफिल सब्सिडी का लाभ

ByTen News One Desk

Nov 4, 2026
10 Views

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस रिफिल सब्सिडी का

लाभ


कन्नौज में राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत और जिलाधिकारी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, लाभार्थियों को सौंपे प्रतीकात्मक डेमो चेक


टेन न्यूज़ !! ०४ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र व्यूरो कन्नौज यूपी

कन्नौज। दीपावली के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत तथा जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ स्थित लोक भवन से मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के 1.89 करोड़ पात्र परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के रूप में 1,500 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित किए जाने का सजीव प्रसारण देखा और सुना गया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों रीता, सुमन, शीतला, मरजीना, पिंकी, जानवती, ममता, सीमा और अनीता सहित अन्य लाभार्थियों को निःशुल्क गैस रिफिल के प्रतीकात्मक डेमो चेक प्रदान कर सम्मानित किया।

राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीबों, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों का जीवन सरल एवं सुविधाजनक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं को रसोई के धुएं से राहत देने के साथ उनके स्वास्थ्य और सम्मान की रक्षा करने की महत्वपूर्ण पहल है। दीपावली पर गैस रिफिल सब्सिडी का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, जिला महामंत्री शैलेन्द्र द्विवेदी, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार मिश्र सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में उज्ज्वला योजना के लाभार्थी मौजूद रहे।

कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!