• Fri. Nov 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गन्ना किसानों के लिए 600 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य की मांग

ByTen News One Desk

Nov 6, 2026
4 Views

गन्ना किसानों के लिए 600 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य की मांग


भाकिमयू राष्ट्रवादी की बैठक में चीनी मिल शीघ्र चलाने और खाद उपलब्ध कराने का मुद्दा उठा


टेन न्यूज़ !! ०६ नवम्बर २०२६ !! अमुक सक्सेस, तिलहर शाहजहांपुर

तिलहर, शाहजहांपुर। भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) के राष्ट्रीय कार्यालय पर किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। इसमें गन्ना किसानों को उचित मूल्य दिलाने, चीनी मिल शीघ्र शुरू कराने और खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि गन्ने की खेती की लागत और चीनी के दामों में बढ़ोतरी को देखते हुए किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना चाहिए। उन्होंने गन्ने का मूल्य कम से कम 600 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग उठाई। साथ ही तिलहर चीनी मिल में यूरिया और डीएपी खाद शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की।

तहसील अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी युवा मोर्चा प्रमोद कुमार वर्मा ने कहा कि चीनी मिल को जल्द से जल्द चालू कराया जाए, ताकि किसानों को गन्ना आपूर्ति में परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि तिलहर रेलवे ब्रिज का निर्माण कार्य चलने के कारण रेलवे लाइन के उत्तर दिशा में रहने वाले किसानों को गन्ना लाने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में किसानों की सुविधा के लिए रास्ते को दुरुस्त कराया जाना जरूरी है।

बैठक में नेत्रपाल मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष तिलहर मोहनलाल वर्मा, राधेश्याम, प्रेमपाल वर्मा, प्रकाश गंगवार, प्रतिपाल सिंह, शिव सिंह और दयाराम यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!