• Fri. Nov 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में 19 नवंबर से शुरू होगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

ByTen News One Desk

Nov 6, 2026
16 Views

कन्नौज में 19 नवंबर से शुरू होगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान


घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मी खिलाएंगे दवा, सीएमओ डॉ. विकास द्राने ने दी अभियान की जानकारी


टेन न्यूज़ !! ०६ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो , कन्नौज यूपी

कन्नौज, उत्तर प्रदेश। जनपद में फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। आगामी 19 नवंबर से शुरू होने वाले इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर पात्र लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाएंगी।

अभियान का मुख्य उद्देश्य फाइलेरिया संक्रमण से बचाव करना और जनपद को इस बीमारी से मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को बीमारी से बचाव और दवा सेवन के महत्व के प्रति जागरूक करेंगी।

स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि अभियान के दौरान घर पहुंचने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार दवा का सेवन करें, ताकि फाइलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

आइए, आपको सुनाते हैं कि इस अभियान को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास द्राने ने क्या जानकारी दी और आमजन से क्या अपील की।

टेन न्यूज़, कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!