• Fri. Nov 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जनगणना-2027 को लेकर कन्नौज के सभी आठ विकासखंडों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ByTen News One Desk

Nov 6, 2026
6 Views

जनगणना-2027 को लेकर कन्नौज के सभी आठ विकासखंडों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


फील्ड ट्रेनर्स ने स्व-गणना की प्रक्रिया समझाई, 16 नवंबर से 30 नवंबर तक पोर्टल पर कर सकेंगे पंजीकरण


टेन न्यूज़ !! ०६ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो , कन्नौज यूपी

कन्नौज, उत्तर प्रदेश। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रचार-प्रसार और स्व-गणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को जनपद के सभी आठ विकासखंडों में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रत्येक विकासखंड में लगभग एक घंटे के सत्र के दौरान ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को जनगणना के महत्व, स्व-गणना की प्रक्रिया तथा जनसंख्या गणना के दौरान पूछे जाने वाले 40 प्रश्नों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रमों में कन्नौज विकासखंड में फील्ड ट्रेनर उपेंद्र सिंह एवं साहिबे आलम, जलालाबाद में विनोद कुमार कुशवाहा एवं प्रवेश कुमार, गुगरापुर में हरिओम एवं सुनील सिंह, उमर्दा में प्रमोद कुमार पाल एवं महेश कुमार, हसेरन में सुशील कुमार तिवारी एवं मुकेश दीक्षित, छिबरामऊ में प्रवेश कुमार एवं ध्रुव, तालग्राम में सुनील कुमार एवं विजय पटेल तथा सौरिख में देवेंद्र प्रताप सिंह एवं गौरव कुमार तिवारी ने जागरूकता सत्र संचालित किए। 

सत्रों में बताया गया कि उत्तर प्रदेश में 16 से 30 नवंबर 2026 तक आमजन https://se.census.gov.in पोर्टल के माध्यम से घर बैठे स्व-गणना कर सकेंगे। इस दौरान निवास स्थान की सही जियो-टैगिंग करने और स्व-गणना पूरी होने के बाद प्राप्त एसई आईडी (SE ID) को सुरक्षित रखकर प्रगणक को उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

इसके साथ ही बताया गया कि 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना करेंगे। जनगणना के दौरान एकत्र की जाने वाली व्यक्तिगत जानकारियां जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 15 के प्रावधानों के तहत गोपनीय रखी जाती हैं।

कार्यक्रमों में अधिकारियों, कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों से अपील की गई कि वे अपने कार्यक्षेत्र में अधिक से अधिक परिवारों को स्व-गणना के प्रति जागरूक करें और जनगणना-2027 को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

टेन न्यूज़, कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!