• Fri. Nov 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जनगणना प्रशिक्षण का डीएम ने किया निरीक्षण, कार्मिकों से ली जानकारी

ByTen News One Desk

Nov 6, 2026
5 Views

जनगणना प्रशिक्षण का डीएम ने किया निरीक्षण, कार्मिकों से ली जानकारी


टेन न्यूज़ !! ०६ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने विधानसभा तिलहर स्थित सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल में जनगणना कार्यों के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों से प्रशिक्षण की प्रगति, विषयवस्तु और जनगणना से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने कार्मिकों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण के दौरान बताई जा रही प्रक्रियाओं और दिशा-निर्देशों को गंभीरता से समझें। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें लगे सभी कार्मिक पूरी निष्ठा, सावधानी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण के दौरान आने वाली कठिनाइयों और समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। निर्देश दिए कि जनगणना से संबंधित सभी शंकाओं का समाधान प्रशिक्षण के दौरान ही कर लिया जाए, ताकि वास्तविक कार्य के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि जनगणना में शुद्धता, पारदर्शिता और निर्धारित प्रक्रिया का पालन बेहद जरूरी है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों के लिए की गई भोजन व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता के संबंध में कार्मिकों से जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन के साथ अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी तिलहर आदित्य श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!