• Fri. Nov 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

महमंदपुर में नवगठित एम-पैक्स समिति का भव्य उद्घाटन

ByTen News One Desk

Nov 6, 2026
8 Views

महमंदपुर में नवगठित एम-पैक्स समिति का भव्य उद्घाटन


टेन न्यूज़ !! ०६ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। भावलखेड़ा विकासखंड के महमंदपुर गांव में नवगठित एम-पैक्स (बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समिति) का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्य व्यवसाय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक शाहजहांपुर के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह राठौर ने की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र प्रताप सिंह राठौर ने कहा कि नई सहकारी समिति की स्थापना से किसानों को अब खाद और अन्य कृषि सामग्री के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। किसानों को एक ही छत के नीचे खाद, बीज सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही सहकारिता विभाग की योजनाओं का लाभ भी किसानों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता डॉ. गणेश गुप्ता ने कहा कि नई पैक्स समिति के माध्यम से किसानों को खाद, बीज और ऋण के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने तथा लंबी कतारों में लगने से राहत मिलेगी। इससे कृषि संबंधी जरूरी कार्यों का संचालन भी आसान होगा।

जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से जनपद आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक सौरभ द्विवेदी, एडीसीओ हरिकेश परमार, एडीओ अनिल कुमार सिंह, प्रमुख व्यवसायी ध्रुव कुमार सिंह, प्रगतिशील किसान निलय सिंह, पूर्व प्रधान हरेराम वर्मा, उदित प्रताप सिंह, शरद सिंह गौड़, अभिराम त्रिवेदी, समिति की सभापति सोनी देवी और सचिव योगेंद्र कुमार सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!