• Sat. Nov 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जमीन विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने, क्रॉस मुकदमा दर्ज

ByTen News One Desk

Nov 7, 2026
5 Views

जमीन विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने, क्रॉस मुकदमा दर्ज


भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री समेत तीन पर आरोप, रिटायर्ड शिक्षक के बाद भाजपा नेता ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट


टेन न्यूज़ !! ०७ नवम्बर २०२६ !!  ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरेया यूपी 

औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के सेहुद गेट इलाके में खाली जगह को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया है। रिटायर्ड शिक्षक एवं भाजपा नेता अमर सिंह की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री कौशल किशोर ने भी अमर सिंह और उनके दो पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर क्रॉस मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम सेहुद गेट निवासी कौशल किशोर पुत्र रामरतन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो नवंबर की सुबह करीब 11 बजे वह अपने दरवाजे पर खड़े थे। इसी दौरान पड़ोसी अमर सिंह पुत्र मूलचंद और उनके पुत्र टिकू व रिंकू वहां पहुंचे और खाली जगह को लेकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि तीनों लाठी-डंडों से लैस थे और उन्होंने कौशल किशोर के साथ मारपीट की। किसी तरह उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। कौशल किशोर ने आरोप लगाया कि इस दौरान उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। उन्होंने अमर सिंह के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर होने का भी आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले अमर सिंह ने भी कौशल किशोर, उनके भाई समेत अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट करने और रायफल तानने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Ten News One Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!