• Sat. Nov 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

डीएम ने पुवायां मंडी के धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

Nov 7, 2026
5 Views

डीएम ने पुवायां मंडी के धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण


किसानों को बैठने, छाया और पेयजल की सुविधा देने के निर्देश, खरीद प्रक्रिया में लापरवाही पर होगी कार्रवाई


टेन न्यूज़ !! ०७ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर, 7 नवंबर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को पुवायां मंडी स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान की आवक, किसानों के पंजीकरण, खरीद की प्रगति और केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और खरीद प्रक्रिया पारदर्शी रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि क्रय केंद्र पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए अनावश्यक रूप से लाइन में न लगना पड़े। किसानों के धान की समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण खरीद सुनिश्चित की जाए। उन्होंने केंद्र पर किसानों के बैठने, छाया और पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता बनाए रखने तथा अभिलेखों का व्यवस्थित रखरखाव करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्रों की कार्यप्रणाली पारदर्शी एवं सुचारु होनी चाहिए। नियमानुसार गुणवत्तायुक्त धान की खरीद के साथ खरीदे गए धान का समय से प्रेषण भी कराया जाए। किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित रखी जाएं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का गंभीरता और तत्परता से निर्वहन करें तथा क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!