• Thu. Nov 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, पड़ोसियों पर मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप

ByTen News One Desk

Nov 12, 2026
4 Views

कन्नौज में महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, पड़ोसियों पर मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप


छिबरामऊ क्षेत्र की महिला ने पड़ोसियों पर परिवार के साथ अभद्रता और मारपीट का लगाया आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग


 टेन न्यूज़ !! १२ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो  लोकेशन: कन्नौज, उत्तर प्रदेश।

कन्नौज। छिबरामऊ थाना क्षेत्र के बस्तीराम शास्त्री नगर निवासी एक महिला ने पड़ोसियों पर अपने और परिवार के साथ मारपीट, छेड़छाड़ तथा अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पीड़िता आकांक्षा पत्नी आयुष कुमार ने पुलिस अधीक्षक कन्नौज को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

शिकायती पत्र के अनुसार, महिला ने आनंद राम गुप्ता और उनके दो पुत्रों गौरव गुप्ता एवं सौरभ गुप्ता पर उसके तथा परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद वह शिकायत लेकर छिबरामऊ थाने और कोतवाली पहुंची, लेकिन उसकी शिकायत को उचित तरीके से दर्ज नहीं किया गया। आरोप है कि उसका मूल प्रार्थना पत्र भी स्वीकार नहीं किया गया।

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के दौरान उसके ससुर के साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। शिकायती पत्र में बताया गया है कि उनका मेडिकल परीक्षण 7 नवंबर 2026 को कराया गया, जबकि मुकदमा 10 नवंबर 2026 को दर्ज किए जाने की बात कही गई है।

पीड़िता ने आशंका जताई है कि विपक्षी पक्ष के प्रभाव के चलते मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही है। उसने पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है और पीड़िता को न्याय कब तक मिल पाता है।

टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!