• Sat. Nov 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पत्रकारों की एकजुटता के आगे मतभेद पैदा करने की कथित कोशिश नाकाम

ByTen News One Desk

Nov 14, 2026
5 Views

पत्रकारों की एकजुटता के आगे मतभेद पैदा करने की कथित कोशिश नाकाम


सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई के लिए पत्रकारों ने भरी हुंकार, लोकतांत्रिक तरीके से निर्णायक संघर्ष का ऐलान


टेन न्यूज़ !! १४ नवम्बर २०२६ !! माया तिवारी ब्यूरो ,

बांदा । पत्रकारों के बीच आपसी मतभेद पैदा कर उनकी एकजुटता को कमजोर करने की कथित कोशिश के बीच पत्रकारों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। पत्रकारों ने स्पष्ट संदेश दिया कि पत्रकारिता की आवाज दबाने और पत्रकारों को आपस में बांटने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस मामले को लेकर पत्रकारों में खासा आक्रोश दिखाई दिया। पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। इसकी गरिमा, स्वतंत्रता और सम्मान की रक्षा करना प्रत्येक पत्रकार का दायित्व है। किसी भी अधिकारी या जिम्मेदार व्यक्ति को पत्रकारों के बीच भ्रम और मतभेद पैदा कर उनकी आवाज कमजोर करने का प्रयास नहीं करना चाहिए।

पत्रकारों ने कहा कि व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर सभी को एक मंच पर खड़ा होना होगा। पत्रकारों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। जब पत्रकार एकजुट होकर अपनी बात रखते हैं, तो उनकी आवाज को नजरअंदाज करना आसान नहीं होता।

उन्होंने चेतावनी दी कि अब पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन और निर्णायक संघर्ष किया जाएगा।

पत्रकारों ने एक स्वर में कहा, “न बंटेंगे, न झुकेंगे। पत्रकारिता के सम्मान की लड़ाई पूरी एकजुटता के साथ लड़ेंगे।” उन्होंने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि पत्रकारों के स्वाभिमान और अधिकारों की है।

माया तिवारी, ब्यूरो चीफ बांदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!