• Sat. Nov 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

थाना दिवस पर परशुरामपुरी में सीओ ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें

ByTen News One Desk

Nov 14, 2026
1 Views

थाना दिवस पर परशुरामपुरी में सीओ ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें


समस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश


टेन न्यूज़ !! १४ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर, 14 नवंबर। थाना दिवस के अवसर पर शनिवार को थाना परशुरामपुरी में क्षेत्राधिकारी परशुरामपुरी ने जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी ने शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेकर उसका निष्पक्ष समाधान किया जाए।

क्षेत्राधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखने के निर्देश भी दिए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!