• Sun. Nov 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

ByTen News One Desk

Nov 15, 2026
6 Views

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम


कबड्डी, वॉलीबॉल और दौड़ में खिलाड़ियों ने जीते पदक, विजेताओं को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मिलेगा मौका


टेन न्यूज़ !! १५ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,

कन्नौज। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत, कन्नौज के तत्वावधान में 14 नवंबर 2026 को कन्नौज पब्लिक स्कूल में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व खेल शिक्षक डॉ. अमरनाथ दुबे, राजकीय महाविद्यालय अनौगी के प्राचार्य डॉ. हेमेन्द्र सिंह, जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी, कन्नौज पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य स्वाति दुबे और प्रबंधक प्रदीप मिश्रा उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता तथा आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने की अपील की।

प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग की कबड्डी, वॉलीबॉल और 400 मीटर दौड़ आयोजित की गई। इसके अलावा महिला वर्ग में स्लो साइक्लिंग प्रतियोगिता भी हुई। सभी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खेल भावना और उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

महिला कबड्डी में गौरी यादव की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कन्नौज पब्लिक स्कूल की टीम उपविजेता रही। पुरुष कबड्डी में शिवाजी योद्धा क्लब विजेता और सर हिंद कबड्डी क्लब उपविजेता रहा। पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अफरोज प्रथम, अरुण द्वितीय और विकास तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में समृद्धि ने प्रथम, सलोनी ने द्वितीय और जानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पुरुष वॉलीबॉल में शिवाजी महाराज क्लब, ठठिया की टीम विजेता रही, जबकि ईशान वर्मा की टीम उपविजेता बनी। महिला स्लो साइक्लिंग में जागृति भदौरिया ने पहला, आराध्या दुबे ने दूसरा और समन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को आगामी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का मंच मिलेगा।

कार्यक्रम का आयोजन यूनिटी फाउंडेशन क्लब के अध्यक्ष शिवांग श्रीवास्तव ने किया। प्रतियोगिताओं के संचालन, मार्गदर्शन और तकनीकी सहयोग में कोच जानू सिंह, मोहित वर्मा, शिवेंद्र सर और लक्ष्मी सिंह का योगदान रहा। आयोजन में मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक युगी कटियार, विजय, श्याम सुंदर शाक्य, सुमित कुशवाहा, नव्या सिंह, तनिष्का और कमल कुशवाहा ने भी सहयोग किया।

अंत में अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों, आयोजकों, प्रशिक्षकों और स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए युवाओं से खेलों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और जनपद का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

कन्नौज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!