• Sun. Nov 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

फरीदपुर में आयोजित स्वजन सभा में उठे स्थानीय मुद्दे

ByTen News One Desk

Nov 15, 2026
9 Views

फरीदपुर में आयोजित स्वजन सभा में उठे स्थानीय मुद्दे


रोजगार, सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य पर हुई चर्चा, सपा जिलाध्यक्ष ने किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाए


टेन न्यूज़ !! १५ नवम्बर २०२६ !! रामवीर संवाददाता,

फरीदपुर/बरेली। विधानसभा क्षेत्र फरीदपुर के बुखारा रोड स्थित मैदान में शनिवार को सुबह 11 बजे स्वजन सभा का आयोजन किया गया। आयोजक फौजी विजेंद्र पाल माथुर की ओर से आयोजित इस सभा में सामाजिक और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में पूर्व आईएएस चिंतामणि दिवाकर मुख्य अतिथि तथा कर्नल शरद सरन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

आयोजक विजेंद्र पाल माथुर ने बताया कि स्वजन सभा का उद्देश्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ आमजन को एक मंच पर लाकर सीधा संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को रोजगार, सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं को खुलकर रखने का अवसर मिलना चाहिए। साथ ही क्षेत्र के विकास से जुड़ी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया जाना चाहिए।

सभा में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर किसानों को छुट्टा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।

कार्यक्रम में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों की ओर से कार्यक्रम स्थल पर पंडाल, बैठने और ध्वनि व्यवस्था के साथ आगंतुकों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।

अवधेश सिंह यादव, बरेली मंडल ब्यूरो चीफ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!