• Sun. Nov 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो टीमों ने चलाया चेकिंग अभियान

ByTen News One Desk

Nov 15, 2026
1 Views

मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो टीमों ने चलाया चेकिंग अभियान


बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर की संदिग्धों की जांच, महिलाओं-बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी


टेन न्यूज़ !! १५ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत रविवार को जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने विशेष चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित इस अभियान के दौरान प्रमुख मार्गों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस टीमों ने भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की।

अभियान के दौरान एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों की जानकारी ली। पुलिस ने उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा, छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। संदिग्ध अवस्था में घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई।

इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला अधिकारों, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक किया गया।

पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई। शाहजहांपुर पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति अभियान के तहत इस तरह के चेकिंग और जागरूकता कार्यक्रम लगातार संचालित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!