• Sun. Nov 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सौरिख थाना समाधान दिवस में छह शिकायतें दर्ज, चार का मौके पर निस्तारण

ByTen News One Desk

Nov 15, 2026
2 Views

सौरिख थाना समाधान दिवस में छह शिकायतें दर्ज, चार का मौके पर निस्तारण


शेष दो मामलों के समाधान के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित


टेन न्यूज़ !! १५ नवम्बर २०२६ !! नीरज प्रताप सिंह

छिबरामऊ, कन्नौज। तहसील छिबरामऊ के थाना सौरिख में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र चौधरी ने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में कुल छह शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित समाधान दिवस में थाना क्षेत्र के विभिन्न चौकियों के उपनिरीक्षक और राजस्व विभाग के लेखपाल मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

थाना प्रशासन के अनुसार, प्राप्त छह शिकायतों में चार का पुलिस और राजस्व टीम की मौजूदगी में मौके पर समाधान कर दिया गया। वहीं, शेष दो शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। प्रभारी निरीक्षक ने टीमों को संबंधित स्थलों का निरीक्षण कर निष्पक्षता के साथ जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों को उनकी शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण का भरोसा दिलाया।

रिपोर्ट: नीरज प्रताप सिंह, छिबरामऊ, कन्नौज।

Ten News One Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!