• Mon. Nov 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

हुलासनगरा ओवरब्रिज के पास कार-ट्रैक्टर की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

ByTen News One Desk

Nov 16, 2026
5 Views

हुलासनगरा ओवरब्रिज के पास कार-ट्रैक्टर की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला


हेड कांस्टेबल झम्मन सिंह की तत्परता से हाईवे पर यातायात रहा सुचारू, हाइड्रा से हटवाए क्षतिग्रस्त वाहन


टेन न्यूज़ !! १६ नवम्बर २०२६ !! पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुलासनगरा ओवरब्रिज के पास राजश्री फैक्ट्री के सामने कार और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, बरेली की ओर से आ रहे कार और ट्रैक्टर एक ही दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही हुलासनगरा चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल झम्मन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल स्थिति संभालते हुए हाइड्रा मशीन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिससे हाईवे पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रही। उनकी तत्परता के चलते वाहन चालकों को आवागमन में अधिक परेशानी नहीं हुई।

झम्मन सिंह की सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ निभाई गई ड्यूटी की सराहना की जा रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा करा दिया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!