• Mon. Nov 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

राजश्री फैक्ट्री के सामने एक्सल टूटने से अनियंत्रित हुई कार, बड़ा हादसा टला

ByTen News One Desk

Nov 16, 2026
1 Views

राजश्री फैक्ट्री के सामने एक्सल टूटने से अनियंत्रित हुई कार, बड़ा हादसा टला


कार सवार सभी लोग सुरक्षित, हेड कांस्टेबल झम्मन सिंह ने मौके पर पहुंचकर सुचारू कराया यातायात


टेन न्यूज़ !! १६ नवम्बर २०२६ !! पप्पू अंसारी ,

मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह राजश्री फैक्ट्री के सामने चलती कार का अचानक एक्सल टूटने से वाहन अनियंत्रित हो गया। गनीमत रही कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए और किसी को चोट नहीं आई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सराय खास, फतेहगंज पूर्वी निवासी हरप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह आई-10 कार संख्या यूपी 12 यू 5583 से शाहजहांपुर की ओर से आ रहे थे। रविवार सुबह करीब 3:40 बजे कार राजश्री फैक्ट्री के सामने पहुंची, तभी अचानक उसका एक्सल टूट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल झम्मन सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेकर क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया और यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। उनकी तत्परता से हाईवे पर जाम की स्थिति नहीं बनी और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी नहीं हुई।

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने समय पर मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने तथा यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए हेड कांस्टेबल झम्मन सिंह की कार्यशैली और तत्परता की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!