क्षेत्राधिकारी नगर ने बैंकों की चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था परखी

सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता जांची, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के दिए निर्देश
टेन न्यूज़ !! १६ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़
शाहजहांपुर, 16 नवंबर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सोमवार को क्षेत्राधिकारी नगर ने नगर क्षेत्र के विभिन्न बैंकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
चेकिंग के दौरान बैंक परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई। साथ ही बैंक में आने-जाने वाले व्यक्तियों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।![]()
क्षेत्राधिकारी नगर ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बैंक परिसर में सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनपद पुलिस के अनुसार, बैंकों और वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।