• Mon. Nov 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

छठ पर्व पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने की गंगा आरती, श्रद्धालुओं को दी बधाई

ByTen News One Desk

Nov 16, 2026
7 Views

छठ पर्व पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने की गंगा आरती, श्रद्धालुओं को दी बधाई


राजघाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सूर्यदेव को अर्घ्य, फूलों के पुनः उपयोग से बनाई गई आकर्षक रंगोलियां


टेन न्यूज़ !! १६ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। छठ पर्व के अवसर पर नगर निगम एवं पूर्वांचल महासभा सेवा समिति की ओर से राजघाट पर भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। छठ मइया और गंगा मइया के जयकारों से राजघाट गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सहभागिता की। गंगा समग्र की टीम ने मंदिरों में इस्तेमाल किए गए फूलों का पुनः उपयोग करते हुए आकर्षक फूलों की रंगोली तैयार की। इस कार्य में भावना पाठक, मंजू शुक्ला, विभा रस्तोगी, शिखा रस्तोगी, पूजा रस्तोगी, सोनल शर्मा, रिया शुक्ला और समृद्धि पाठक शामिल रहीं। वहीं, बिजलीपुरा स्थित गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के स्वयंसेवियों कोमल गुप्ता, नैन्सी वर्मा, हर्षिता वर्मा, पूजा गुप्ता और मानसी वर्मा ने भी सुंदर रंगोली बनाकर श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया।

वित्त मंत्री और जिलाधिकारी ने आयोजन में सहयोग करने वाली टीमों को सम्मानित किया तथा छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महानगर के छठ घाट, हनुमत धाम और राजघाट पर आयोजित कार्यक्रमों की सराहना की।

इसके बाद जिला परियोजना अधिकारी एवं जिला गंगा समिति के विनय कुमार सक्सेना के निर्देशन में मुख्य अतिथि सुरेश कुमार खन्ना ने मां गंगा की आरती का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्वांचल महासभा सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्रा, संरक्षक वीरेंद्र नाथ राय, महामंत्री विपुल प्रसाद सिंह, अर्जुन पुरी, मुकेश सिंह परिहार, राजू बग्गा, सचिन पाठक, अभिनव कश्यप, शिवनंदन सागर और अमित श्रीवास्तव सहित अनेक श्रद्धालुओं ने गंगा आरती की।

कार्यक्रम में नगर निगम, जिला प्रशासन, पूर्वांचल महासभा सेवा समिति, जिला गंगा समिति, मेरा युवा भारत, गंगा समग्र, सहकार भारती और गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!