• Tue. Nov 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

फसल अवशेष जलाने के बजाय डी-कम्पोजर से करें प्रबंधन: उप कृषि निदेशक

ByTen News One Desk

Nov 17, 2026
11 Views

फसल अवशेष जलाने के बजाय डी-कम्पोजर से करें प्रबंधन: उप कृषि निदेशक


किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने के लिए किया जागरूक, मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने पर जोर


टेन न्यूज़ !! १७ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,

कन्नौज। जनपद में कृषि विभाग की ओर से संचालित ‘खेत बचाओ अभियान’ खरीफ-2026 के अंतर्गत सोमवार, 16 नवंबर को विकास खंड सौरिख के ग्राम सराय कायम तथा विकास खंड छिबरामऊ के एक ग्राम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रमों में कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन, प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती के महत्व की जानकारी दी। साथ ही शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में बताया गया कि धान की कटाई के बाद इन दिनों गेहूं की बुवाई का कार्य चल रहा है। ऐसे में कई किसान खेतों में बचे फसल अवशेषों को जला देते हैं। इससे पर्यावरण प्रदूषित होता है और मिट्टी में मौजूद लाभकारी सूक्ष्म जीवाणु नष्ट हो जाते हैं, जिससे मृदा की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है।

कृषि विभाग की ओर से किसानों को सलाह दी गई कि फसल अवशेषों को जलाने के बजाय डी-कम्पोजर का प्रयोग कर खेत में ही उनका उचित प्रबंधन करें। इससे फसल अवशेषों का उपयोग खेतों में किया जा सकेगा और मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी बनी रहेगी।

किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग कर खेती की लागत कम करने तथा कृषि के साथ पशुपालन को बढ़ावा देने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम में किसानों से अपील की गई कि वे आधुनिक और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियां अपनाएं। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ खेती की लागत कम करने और आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!