• Tue. Nov 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कदम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला 22 वर्षीय युवक का शव

ByTen News One Desk

Nov 17, 2026
5 Views

कदम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला 22 वर्षीय युवक का शव


खेत से लौट रहे रिश्तेदार ने देखा, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव


 टेन न्यूज़ !! १७ नवम्बर २०२६ !!  ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के बिनपुरापुर गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर एक युवक का शव कदम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बिनपुरापुर निवासी सक्षम (22) पुत्र कृष्ण गोपाल का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। बताया गया कि युवक की बुआ के खेत में धान की कटाई चल रही थी। इसी दौरान खेत से घर लौट रहे एक रिश्तेदार की नजर पेड़ पर लटके युवक पर पड़ी। उसने तत्काल परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सौरभ सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चौकी प्रभारी के मुताबिक युवक की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!