कन्नौज पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 41 उपनिरीक्षकों के तबादले

एसपी विनोद कुमार ने किए स्थानांतरण, सभी को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
टेन न्यूज़ !! १९ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,
कन्नौज। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने 41 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के स्थानांतरण किए हैं।
तबादला आदेश के तहत सभी 41 उपनिरीक्षकों को उनके नए तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रशासनिक बदलाव के बाद पुलिस विभाग में नई तैनातियों के अनुसार कार्यभार संभालने की प्रक्रिया शुरू होगी।
पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को जिले की पुलिसिंग व्यवस्था में बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, स्थानांतरित किए गए उपनिरीक्षकों के नाम और उनके नवीन तैनाती स्थलों का विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है।![]()
कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।