तिर्वा पुलिस ने चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

अलग-अलग मामलों में वांछित चारों आरोपियों को संबंधित न्यायालय में किया पेश
टेन न्यूज़ !! १९ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,
कन्नौज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तिर्वा कोतवाली पुलिस ने 17 नवंबर 2026 को क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में ग्राम रतापुर्वा निवासी रामाधार पुत्र मौजीलाल (55), ग्राम नौरंगपुर नगिया निवासी पवन पुत्र सुरेश चन्द्र (24), ग्राम बलनपुर निवासी सुन्दर पुत्र फुनकू (58) और ग्राम धारानगर निवासी पप्पू उर्फ इन्द्रजीत पुत्र राम आसरे (54) शामिल हैं।
रामाधार के खिलाफ वर्ष 2018 के एनसीआर से संबंधित वाद संख्या 1101/2021 में धारा 323 और 504 भादवि के तहत मामला दर्ज है। पवन के खिलाफ वर्ष 2024 के मुकदमे से संबंधित वाद संख्या 760/2024 में बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई दर्ज है। सुन्दर के खिलाफ वर्ष 2014 के मुकदमे से संबंधित वाद संख्या 475/17 में धारा 323, 324 और 504 भादवि के तहत मामला है। वहीं पप्पू उर्फ इन्द्रजीत के खिलाफ वाद संख्या 4141/2016 में दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ल, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, ज्ञानेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल सचिन गिरी तथा कांस्टेबल शिवम कुमार और विशाल गंधार शामिल रहे।
कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।