ब्लैक स्पॉट्स पर एसएसपी अजय गणपति का सख्त रुख, किया निरीक्षण

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए संकेतक, रिफ्लेक्टर और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
टेन न्यूज़ !! १९ नवम्बर २०२६ !! अंश कुमार गुप्ता ब्यूरो ,
ऊधम सिंह नगर/उत्तराखंड । जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट्स) को सुरक्षित बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने ब्लैक स्पॉट्स पर संकेतक बोर्ड, रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं की आशंका वाले स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि वाहन चालकों को पहले से सतर्क किया जा सके।
एसएसपी ने पुलिस और यातायात विभाग को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया।
इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सड़कों की तकनीकी खामियों को दूर करने के निर्देश दिए गए। तीखे मोड़ों और गड्ढों जैसी समस्याओं को प्राथमिकता से ठीक कराने पर भी जोर दिया गया।
प्रशासन का उद्देश्य दुर्घटना संभावित स्थानों पर हादसों की संख्या कम करना और आम नागरिकों की यात्रा को सुरक्षित बनाना है। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के उपायों में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
अंश कुमार गुप्ता, ब्यूरो ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड।