• Thu. Nov 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से निपटेंगे मुकदमे

ByTen News One Desk

Nov 19, 2026
12 Views

12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से निपटेंगे मुकदमे


शाहजहांपुर में दीवानी, फौजदारी, मोटर दुर्घटना, बैंकिंग और राजस्व सहित कई तरह के मामलों का होगा निस्तारण


टेन न्यूज़ !! १९ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़ ,

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जनपद में 12 दिसंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें जनपद न्यायालय के साथ-साथ राजस्व, चकबंदी और उपभोक्ता फोरम न्यायालयों में लंबित ऐसे मामलों का निस्तारण किया जाएगा, जिनका समाधान आपसी सुलह-समझौते के आधार पर संभव है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में लघु एवं शमनीय फौजदारी वाद, दीवानी मामले, दुकान एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम के चालान, पुलिस एक्ट की धारा 34 के चालान, मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर वाद, परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के मामले, उत्तराधिकार वाद, चकबंदी, स्टाम्प, राजस्व, श्रम अधिनियम और दाखिल-खारिज से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

इसके अलावा एआरटीओ और यातायात चालान, बाट-माप, चलचित्र अधिनियम, नगर पालिका, टाउन एरिया, बैंकिंग, आबकारी अधिनियम और जुआ अधिनियम से जुड़े मामलों को भी आपसी सहमति के आधार पर निपटाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि न्यायालयों में लंबित मामलों के साथ ऐसे विवाद भी लोक अदालत में रखे जा सकते हैं, जो अभी न्यायालय तक नहीं पहुंचे हैं। इनका प्री-लिटिगेशन स्तर पर सुलह-समझौते के माध्यम से समाधान कराया जाएगा।

सचिव ने अपील की कि जो व्यक्ति अपने मामले का निस्तारण आपसी सहमति से कराना चाहते हैं, वे संबंधित न्यायालय या फोरम में प्रार्थना पत्र देकर अपना वाद 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में शामिल करा सकते हैं।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाहजहांपुर की ओर से  यह जानकारी दी गई।

Ten News One Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!