• Thu. Nov 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

चरका खादर की खदानों में अवैध खनन के आरोप, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल

ByTen News One Desk

Nov 19, 2026
4 Views

चरका खादर की खदानों में अवैध खनन के आरोप, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल


खदान संख्या 3, 9 और 10 में नदी की जलधारा के बीच मशीनों से उत्खनन और ओवरलोड परिवहन का दावा


टेन न्यूज़ !! १९ नवम्बर २०२६ !! माया तिवारी ब्यूरो ,

बांदा। बबेरू तहसील क्षेत्र के चरका खादर में संचालित खदान संख्या 3, 9 और 10 में कथित अवैध खनन का मामला सामने आया है। आरोप है कि खनन नियमों की अनदेखी कर नदी की जलधारा में पोकलैंड मशीनें उतारकर दिन-रात बालू का उत्खनन किया जा रहा है। इसके साथ ही ओवरलोड वाहनों से बालू का परिवहन किए जाने का भी दावा किया गया है।

बताया गया है कि उक्त खदानें ‘नियो क्रेशर माइनिंग’ और ‘इमारा इंटरप्राइजेज’ के नाम पर पंजीकृत हैं। आरोप है कि इन खदानों पर पूर्व में एक करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना भी लगाया जा चुका है। इसके बावजूद कथित तौर पर खनन गतिविधियां जारी हैं।

मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि तथा संबंधित विभाग का पक्ष सामने आना बाकी है।

अब देखना होगा कि प्रशासन इन आरोपों की जांच कर क्या कार्रवाई करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!