• Thu. Nov 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बैंक कर्मियों को दी गई स्व-गणना की प्रक्रिया की जानकारी

ByTen News One Desk

Nov 19, 2026
1 Views

बैंक कर्मियों को दी गई स्व-गणना की प्रक्रिया की जानकारी


एडीएम अरविंद कुमार ने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आम लोगों को जागरूक करने की अपील की


टेन न्यूज़ !! १९ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। आगामी जनगणना को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अग्रणी जिला बैंक कार्यालय में जनगणना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी अरविंद कुमार ने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना के महत्व की जानकारी देते हुए सक्रिय भागीदारी की अपील की।

एडीएम अरविंद कुमार ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं, नीतियों और संसाधनों के नियोजन का महत्वपूर्ण आधार है। इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर सरकार विभिन्न क्षेत्रों में विकास योजनाएं तैयार करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में सक्षम होती है। उन्होंने बैंक कर्मियों से कहा कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार, परिचितों तथा आम नागरिकों को भी जनगणना में सहभागिता के लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम में स्टेट मास्टर ट्रेनर अनूप कुमार वर्णवाल तथा जिला फील्ड ट्रेनर मृदुल श्रीवास्तव और मुकेश कुमार ने स्व-गणना की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने मोबाइल के माध्यम से स्व-गणना करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। साथ ही कर्मचारियों से स्वयं स्व-गणना करने और आसपास के लोगों को भी इसकी जानकारी देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अरविंद प्रसाद गुप्ता, प्रशांत द्विवेदी, एनके सिन्हा, हिमांशु मिश्रा, अक्षय वर्मा सहित अन्य बैंक कर्मी मौजूद रहे। उपस्थित कर्मचारियों ने जनगणना जागरूकता अभियान में सहयोग देने और अधिक से अधिक लोगों तक स्व-गणना की जानकारी पहुंचाने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद में जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विभिन्न संस्थानों तथा नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!