राज्य महिला आयोग की सदस्य 20 नवंबर को शाहजहांपुर में करेंगी जनसुनवाई
सुबह 11 बजे विकास भवन सभागार में सुनेंगी महिलाओं की शिकायतें, मदनापुर ब्लॉक में दोपहर 2:30 बजे लगेगी जागरूकता चौपाल
टेन न्यूज़ !! १९ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़
शाहजहांपुर। महिलाओं की शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी शुक्रवार, 20 नवंबर को शाहजहांपुर पहुंचेंगी। इस दौरान वह सुबह 11 बजे विकास भवन सभागार में जनसुनवाई करेंगी। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे मदनापुर ब्लॉक में जागरूकता चौपाल का आयोजन प्रस्तावित है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जनसुनवाई में राज्य महिला आयोग की सदस्य के साथ संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। यहां घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना, संपत्ति विवाद, मानसिक उत्पीड़न तथा महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े मामलों की शिकायतें सुनी जाएंगी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने महिलाओं से अपील की है कि वे अपनी शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई में पहुंचें। शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र और उससे संबंधित आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।