• Thu. Nov 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Nov 19, 2026
1 Views

पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार


अल्हागंज पुलिस ने अलग-अलग समय पर की कार्रवाई, एक आरोपी 18 और दूसरा 19 नवंबर को पकड़ा गया


टेन न्यूज़ !! १९ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। अल्हागंज थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर 2026 को वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना अल्हागंज में मुकदमा संख्या 237/2026 दर्ज किया गया था। इसमें भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 11/12 भी लगाई गई थी।

इस मामले में वांछित दीपू पुत्र रामनाथ (24) निवासी ग्राम कनारी बांक को 18 नवंबर की रात करीब 9:40 बजे गांव से गिरफ्तार किया गया। वहीं, दूसरे आरोपी आलोक पुत्र पूरन (19) निवासी इसी गांव को 19 नवंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे गांव जाने वाले रास्ते से पुलिस ने पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों को उनके विरुद्ध दर्ज मुकदमे और धाराओं की जानकारी देकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बृजकिशोर चाहर, हेड कांस्टेबल आलोक तिवारी, कांस्टेबल अमित कुमार, रूपेश कुमार तथा महिला कांस्टेबल रेशू और सृष्टि शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!