• Thu. Nov 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बिजली चोरी के मुकदमे में रेनू शुक्ला आरोपमुक्त

ByTen News One Desk

Nov 19, 2026
1 Views

बिजली चोरी के मुकदमे में रेनू शुक्ला आरोपमुक्त


वैध विद्युत कनेक्शन के दस्तावेजों के आधार पर अदालत ने स्वीकार की उन्मोचन अर्जी


टेन न्यूज़ !! १९ नवम्बर २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। बिजली चोरी के मामले में मुकदमे का सामना कर रहीं रेनू शुक्ला को न्यायालय से राहत मिली है। विशेष न्यायाधीश (विद्युत अधिनियम), एफटीसी प्रथम की अदालत ने दो नवंबर 2026 को उनकी उन्मोचन प्रार्थना-पत्र स्वीकार करते हुए आरोपमुक्त करने का आदेश दिया।

विशेष वाद संख्या 69/2020 में रेनू शुक्ला पर 26 दिसंबर 2017 को एलटी लाइन से कटिया डालकर बिजली चोरी करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में विद्युत विभाग की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

बचाव पक्ष के अधिवक्ता नितेश चतुर्वेदी ने अदालत में दलील दी कि अभियुक्ता के नाम पहले से ही वैध विद्युत कनेक्शन था। इसके समर्थन में कनेक्शन संख्या 8616149334 की भुगतान रसीद और विभागीय अभिलेख न्यायालय में प्रस्तुत किए गए।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और उपलब्ध दस्तावेजों का परीक्षण करने के बाद अदालत ने पाया कि चेकिंग से पहले ही अभियुक्ता के नाम विद्युत कनेक्शन स्वीकृत था। ऐसे में विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत आरोप तय करने का पर्याप्त आधार नहीं बनता।

इसके बाद विशेष न्यायाधीश राजीव कुमार वत्स की अदालत ने रेनू शुक्ला की उन्मोचन अर्जी स्वीकार करते हुए उन्हें आरोपमुक्त करने और बंधपत्र निरस्त करने का आदेश दिया।

Ten News One Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!