उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027: VVPAT से मतदाता कर सकेंगे अपने वोट की पुष्टि

टेन न्यूज़ !! २१ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,कन्नौज
उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से ईवीएम और वीवीपैट मशीन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है।
आपको बताते चलें कि मतदान के दौरान मतदाता ईवीएम पर अपने पसंदीदा उम्मीदवार के चुनाव चिह्न के सामने लगा नीला बटन दबाकर वोट डालेंगे। इसके बाद वीवीपैट मशीन में एक पर्ची दिखाई देगी, जिसमें मतदाता अपने द्वारा चुने गए उम्मीदवार का नाम, क्रम संख्या और चुनाव चिह्न देख सकेंगे।
यह पर्ची लगभग 7 सेकंड तक दिखाई देगी, जिससे मतदाता अपने वोट की पुष्टि कर सकेंगे कि उनका मतदान सही उम्मीदवार के पक्ष में हुआ है।
निर्वाचन आयोग का संदेश है कि आपका वोट, आपका भविष्य। अपने वोट की पुष्टि जरूर करें।
कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।