• Sat. Nov 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शिवकुमार अरुण ने समर्थकों के साथ दाखिल किया नामांकन

ByTen News One Desk

Nov 21, 2026
13 Views

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शिवकुमार अरुण ने समर्थकों के साथ दाखिल किया नामांकन


जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में तेज हुई सरगर्मी, अधिवक्ताओं के अधिकार और सम्मान की रक्षा को बताया प्राथमिकता


टेन न्यूज़ !! २१ नवम्बर २०२६ !! रामजी पोरवाल ब्यूरो ,

औरैया। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव सत्र 2026-2027 को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शिवकुमार अरुण एडवोकेट ने समर्थक अधिवक्ताओं के साथ पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

नामांकन के बाद शिवकुमार अरुण ने अधिवक्ताओं की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं, जिला न्यायालय परिसर में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार जैसी व्यवस्थागत चुनौतियों पर बदलाव की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा, सम्मान की बहाली और न्यायालय परिसर में पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने अधिवक्ता साथियों से अपने पक्ष में अमूल्य मत, सहयोग और समर्थन देने की अपील की। शिवकुमार अरुण ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, बार एसोसिएशन की गरिमा बनाए रखना और युवा अधिवक्ताओं की समस्याओं का प्रभावी समाधान कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि बार एसोसिएशन के विकास, पारदर्शिता और अधिवक्ताओं के बीच आपसी एकजुटता को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे। नामांकन के अंतिम दिन समर्थक अधिवक्ताओं के साथ उनकी मौजूदगी से चुनावी माहौल और सक्रिय दिखाई दिया।

ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!