• Sat. Nov 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भगवती मानव कल्याण संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, संत रामपाल से जुड़ी सामग्री की जांच की मांग

ByTen News One Desk

Nov 21, 2026
5 Views

भगवती मानव कल्याण संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, संत रामपाल से जुड़ी सामग्री की जांच की मांग


पुस्तकों, वीडियो और सोशल मीडिया सामग्री की निष्पक्ष जांच कराने की मांग, अपराध प्रमाणित होने पर एफआईआर दर्ज करने की अपील


टेन न्यूज़ !! २१ नवम्बर २०२६ !! माया तिवारी ब्यूरो ,

बांदा। भगवती मानव कल्याण संगठन की बांदा शाखा की ओर से शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर संत रामपाल एवं उनसे जुड़े प्रचार माध्यमों की कथित गतिविधियों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। संगठन ने जांच में कानून के तहत अपराध पाए जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने की अपील की।

संगठन का आरोप है कि संबंधित प्रचार सामग्री, पुस्तकों और सोशल मीडिया के माध्यम से सनातन धर्म के देवी-देवताओं, धार्मिक ग्रंथों की व्याख्या तथा अन्य संतों को लेकर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की जा रही है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि इस तरह की सामग्री से धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और सामाजिक सद्भाव प्रभावित होने की आशंका है।

ज्ञापन में मांग की गई कि संबंधित पुस्तकों, वीडियो और सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री की मूल धार्मिक ग्रंथों से तुलना कर निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में किसी प्रकार का कानूनी अपराध प्रमाणित होता है तो एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही जिले में धार्मिक तनाव फैलाने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखने की मांग भी की गई।

इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष गुलाब चन्द कुशवाहा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाइट : गुलाब चन्द कुशवाहा, जिलाध्यक्ष, भगवती मानव कल्याण संगठन, बांदा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!