• Sun. Nov 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Nov 22, 2026
6 Views

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार


रतनीपुर तिराहे से पुलिस ने पकड़ा, विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में किया पेश


टेन न्यूज़ !! २२ नवम्बर २०२६ !! रामजी पोरवाल ब्यूरो ,

औरैया। अजीतमल कोतवाली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को रतनीपुर तिराहे से गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अजीतमल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा अपराध संख्या 426/26 में वांछित आरोपी रतनीपुर तिराहे के पास मौजूद है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और राघवेंद्र सिंह पुत्र अभय कुमार निवासी ग्राम रतनीपुर भीखेपुर, थाना अजीतमल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की उम्र करीब 18 वर्ष है।

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 64(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!