• Sun. Nov 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पराली निस्तारण की व्यवस्था नहीं होने से खेतों में अवशेष जलाने को मजबूर किसान

ByTen News One Desk

Nov 22, 2026
1 Views

पराली निस्तारण की व्यवस्था नहीं होने से खेतों में अवशेष जलाने को मजबूर किसान


प्रशासन की रोक और जुर्माने की कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहा पराली जलाने का सिलसिला, कखौऊतू गांव का वीडियो वायरल


टेन न्यूज़ !! २२ नवम्बर २०२६ !!  ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। जनपद में पराली जलाने पर रोक के बावजूद खेतों में फसल अवशेष जलाने के मामले सामने आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि प्रशासन की ओर से पराली न जलाने के निर्देश तो दिए जाते हैं, लेकिन फसल अवशेषों के निस्तारण के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं बताई जाती। ऐसे में किसानों के सामने पराली का प्रबंधन करने की समस्या बनी हुई है।

सदर तहसील क्षेत्र के कखौऊतू गांव का बताया जा रहा पराली जलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में खेत में पराली जलती दिखाई देने की बात सामने आई है। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

किसान दिवस सहित विभिन्न मौकों पर प्रशासन किसानों से पराली न जलाने की अपील करता है। वहीं, खेतों में पराली जलाने के मामले सामने आने पर जुर्माने की कार्रवाई भी की जाती है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।

किसानों के सामने सवाल है कि जब पराली जलाने पर रोक है तो फसल अवशेषों का निस्तारण किस तरह किया जाए। किसानों का कहना है कि प्रशासन को रोक और कार्रवाई के साथ-साथ पराली के उचित निस्तारण की व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि खेतों में अवशेष जलाने की नौबत न आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!